कांग्रेस विधायक रवि जोशी ने गुरुवार को कलेक्टर से मुलाकात के बाद पत्रकारो से चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दो पर शासन. प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा

  • May 27, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

खरगोन - उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। हायर सेकेंडरी का परिणाम 10 वर्षो के मुकाबले सबसे कम रहा है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, जल जीवन मिशन, तालाब निर्माण, सिवरेज, जल आवर्धन, खरगोन उद्वहन जैसी करोड़ों रुपए लागत की महती योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर लंबे समय से अधूरी पड़ी है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त होकर परिवर्तन चाह रही है। प्याज कौढियों के भाव बिक रहा है, सरकार प्याज के दाम समर्थन मूल्य की दर पर तय करें।  इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि नाईक, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णा ठाकुर भी मौजूद थे। 

विधायक ने कहा जिले में 21 मई की देरशाम आए तुफान में जनपद के करीब 6 गांवों में 200 से अधिक घरो को नुकसान पहुंचा है। सरकारी आंकलन अलग हो सकता है। 100 से अधिक बिजली पोल गिरे है। 5 दिन बाद भी प्रशासन ने इन गांवो तक आर्थिक मदद नही पहुंचाई है, केवल सर्वे की दुहाई दे रहे है।  यहां तक की खेतों में बिजली सप्लाय तक शुरु नही हो सकी है। नतीजतन लाखों रुपए मूल्य के मिर्च बीज के रोपे, कपास के बीज सिंचाई के अभाव में खराब होने की स्थिति में पहुंच गए है।  ड्रीप को भी नुकसान पहुंचा है। आर्थिक मदद नही पहुंचने से आर्थिक रुप से कमजोर कई लोग खुले आसमान में भीषण गर्मी के दौर में पेड़ो के नीचे रहने को मजबूर है।

बाईट। रवी जोशी

विधायक खरगोन

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक