खेल व्यक्ति के जीवन में करते है नई ऊर्जा और ताजगी का संचार : चौधरी

  • May 29, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

मैराथन में दौड़ा बिलाड़ा, बच्चों से लेकर बुजुर्गो में दिखा अभूतपूर्व जोश

बिलाड़ा :शनिवार को बिलाड़ा में कुछ अलग ही नजारा था ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से यहां बिलाड़ा में रन फॉर सांसद खेल महाकुम्भ मैराथन का आयोजन पाली सांसद पीपी चौधरी के सानिध्य में आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों एवं युवा शक्ति के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। मैराथन का आयोजन बिलाड़ा मुख्य बस स्टेण्ड स्थित तिरंगा सर्किल से स्व. मोतीसिंह स्टेडियम तक आयोजित हुआ। इस अवसर पर सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि खेलेगा इंडिया तभी तो बढेगा इंडिया, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर व्यक्ति को व्यायाम, प्राणायाम एवं शारीरिक खेलों को महत्व देना चाहिए। प्रधानमंत्री का सपना है, हम फिट तो इंडिया फिट, खेल व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा और ताजगी का संचार करते है। आओ मिलकर देश के लिए काम करें, मिलकर आगे बढ़े और आज ये संदेश लेकर जाएं की हमें खेलों व तकनीकी के साथ जुड़ना है। हमें सक्षम और सार्थक बनना होगा। हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का डंका हर क्षेत्र के साथ खेल के क्षेत्र में भी बज रहा है। खिलाड़ियों को आज कई सुविधाएं मिली रही है। आयोजन के बाद सांसद चौधरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इससे पूर्व आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांसद की ओर से निःशुल्क टी-शर्ट वितरित किए गए।

मैराथन दौड़ के दौरान सांसद पी.पी. चौधरी के साथ पूर्व विधायक अर्जुनलाल गर्ग, पालिकाध्यक्ष रूपसिंह परिहार, नगरध्यक्ष बाबूलाल राठौड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहरसिंह हाम्बड़, पूर्व प्रधान सुमित्रा विश्नोई, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तरूण मुलेवा, उपाध्यक्ष देवीसिंह राठौड़, नगर महामंत्री माधवसिंह राठौड़, भाजपा नेता धुरेन्द्र मेघवाल, डॉ. आर.डी. सागर, दुर्गाराम देवासी, यशपाल गोधा, श्रवण सीरवी, धर्माराम कीर, नन्दिवर्धन, हेमंत प्रजापत के अलावा दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ता साथ रहे। मैराथन दौड़स्व. मोतीसिंह स्टेडियम में पहुंचने के साथ ही यहां सांसद चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। यहां आयोजित हुए सौ मीटर रेस, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं अन्य खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

COMMENTS