16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज वार्ड क्रमांक 25 में किया भूमिपूजन

  • May 29, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आज वार्ड क्रमांक 25 में आजाद नगर पार्क वाली गली में डामरीकरण सड़क निर्माण के लिये भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, राजेश पाल, दीपक पचौरी, रूपेश दुबे, अनिल शर्मा, सतेन्द्र सिरकवार, प्रतीक जैन, राहुल गुर्जर, बिल्ला सिकरवार, अजय पचौरी, नरेश पंडित, उत्तम चंद्र जैन, सी.बी. दीक्षित, ब्रह्मदत्त शर्मा, केशव श्रीवास्तव, अमित दुबे, नितिन माथुर, शशि प्रकाश बांका एवं क्षेत्र के नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास व प्रगति मेरा लक्ष्य है। क्षेत्र की जनता की मांग और मंशा के अनुरूप कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक डाॅ. सिकरवार ने आम जनता को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्‍पहार पहनाकर स्वागत किया।

‘हाथ से हाथ जोड़ों’ पद यात्राः-

ग्वालियर। आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मुरार ब्लाॅक में शाम 6 बजे वार्ड 25 के नाग देवता मंदिर सी.पी. काॅलोनी पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुये, यहां से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा शुरू की। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे। पद यात्रा नाग देवता मंदिर सी.पी. काॅलोनी से प्रारम्भ होकर सी.पी. काॅलोनी की सभी गलियों में घर-घर पहुंची और जनता से सीधे संपर्क किया। इस दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर क्षेत्रीय नागरिकों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया। ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा में दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ कार्यकारी अध्यक्ष चर्तुभुज धनोलिया,  ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, हितेन्द्र यादव, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे, पार्षद केदार बरहादिया, अनिल शर्मा, रूपेश दुबे, राहुल गुर्जर, प्रतीक जैन, पूर्व पार्षद जसवंत शेजवार, श्रीमती सीमा समाधिया, वीणा भारद्वाज, सतेन्द्र सिकरवार, बिल्ला सिकरवार, कुंती सगर, राजेश तोमर, बृजेन्द्र सिंह तोमर ‘कल्लू’, अविनाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक