भाजपा के राज में थमा विकास का पहियाःडाॅ. सिकरवार

  • Jun 01, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के गोला का मंदिर ब्लाॅक में आज शाम 6 बजे वार्ड 19 के जडेरूआ रोड दाने बाबा पर कांग्रेस के जिला पदाधिकारी, ब्लाॅक पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, कांग्रेस पार्षद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुये, यहां से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा बृहद स्तर पर शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे। यात्रा जडेरूआ रोड दाने बाबा से प्रारम्भ होकर गायत्री विहार, प्रीतम विहार, गणेश काॅलोनी की समस्त गलियों में घर-घर पहुंची और जनता से सीधे संपर्क कर भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनविरोधी नीतिओं के बारे में बताया। इस दौरान विधायक डाॅ.सिकरवार का पुष्‍पहार पहनाकर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।

     यात्रा के दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा के राज में विकास का पहिया थम गया है, सिर्फ झूठी घोषणायें करना भाजपा की आदत में शुमार है। आज-कल जितनी घोषणायें हो रही है, उनके लिये न कोई बजट बनाया गया है और न कोई धरातल पर कार्य नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार गरीबों का हक छीनने का काम कर रही है। महंगाई, बैरोजगारी, बिजली की समस्या, व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में हो रही मूल्य वृद्वि ने आमलोगों का जीना मुश्‍किल कर दिया है। उन्होने कहा कि सत्ता रूढ भाजपा विकास में बाधक बन रही है और कांग्रेस पार्टी की रिति-नीति जनता के सुख-दुखः में हमेशा साथ खड़े रहना है।

    ‘हाथ से हाथ जोडो’ पद यात्रा में दौरान विधायक डाॅ. सिकरवार के साथ वरिष्‍ठ नेता बलवीर सिंह तोमर, चर्तुभुज धनोलिया, रामबाबू श्रीवास, गौरव तिवारी, हितेन्द्र यादव, गौरव भदौरिया, राजा भदौरिया, कल्लू तोमर, राजेश तोमर, छोटू तोमर, दौलत खान, सागरनाती, ओमी यादव, श्रीमती सीमा समाधिया, वीणा भारद्वाज, संजना राजावत, नीतू चौहान आदि मौजूद रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक