नेता प्रतिपक्ष डा गोविन्द सिंह की अगुवाई में सरपंच समेत एक दर्जन लोग कांग्रेस में हुए शामिल

  • Jun 03, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

मुख्यमंत्री की पाप की नाव में छेद हो चुके है -गोविन्द सिंह


दबोह-

   नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह की अगुवाई में दबोह क्षेत्र के फरदुआ गांव में ग्राम पंचायत की सरपंच राधा शर्मा के साथ एक दर्जन भाजपा समर्थक कांग्रेस पार्टी की विचाराधारा से प्रभावित होकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी मे  शामिल हुए।इस मौके पर लहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा राजू मोलिया ने भाजपा समर्थक लोगो को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।जिसमें सरपंच राधा शर्मा के साथ रमाकांत शर्मा एडवोकेट,अशोक उपाध्याय प्रेमनारायण शर्म,भगमंथ पाल,जगमोहन शर्मा,ब्रजकिशोर शाक्य,ग्याशी शाक्य,रमेश दुबे,फूपराम शाक्य,रामलखन शाक्य,मानसिंह पाल,भगवानसिंह पाल,उदयसिंह परिहार,संतोष राठौर आदि लोग शामिल है।इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाव में छेद हो चुके है।अब नाव डूब रही है  इसलिए घोषणाओं का अंबार लगा रहे है।सरकार का खजाना खाली कर चुके है पूरे देश में सर्वाधिक मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की घोटाले की सरकार साबित हुई है।जनता ने मन बना लिया है चारो तरफ कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है।जिससे भाजपा के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है।कांग्रेस पार्टी की सरकार में प्रति माह महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपए मिलेंगे।गैस सिलेंडर 500 रुपए में,100 यूनिट बिजली फ्री,200 यूनिट पर आधा बिजली बिल बसूला जायेगा।बंदूक का लाइसेंस दस साल में एक बार रिन्यू करने की सुविधा मिलेगी।इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान।वरिष्ठ नेता केशव सिंह राजावत,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार त्रिपाठी,उपाध्यक्ष हाकिम सिंह चौधरी,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रमा शंकर सिंह चौधरी आदि लोग मौजूद रहे ।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक