कांग्रेस की सरकार बनते ही हर नारी को मिलेंगे 1500 रू प्रतिमाह : मान सिंह कुशवाह

  • Jun 04, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज


मेहगांव विधानसभा के खैरोली व मलपुरा में नारी सम्मान योजना कार्यक्रम संपन्न


भिण्ड । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेठी प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के निर्देशन में,सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नारी सम्मान योजना की शुरुवात, प्रदेश के हर जिले में हो चुकी है,भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा के गडपारा मंडलम के खेरौली एव मलपूरा में नारी सम्मान योजना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में चौपाल लगा कर सभी महिला पुरुषो को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नारी सम्मान योजना के बारे बताया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अमित दांतरे एव रंजीत गुर्जर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में फैली मंहगाई की मार को कम करने के लिए आमजनता को राहत देने के लिए नारी सम्मान योजना की शुरुवात की है, जिसमे प्रति महिला को प्रति माह 1500 रू देने का पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने वादा किया है,कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने पर दिए जाएंगे । इसके साथ ही 500 रु में सिलेंडर, किसान ऋण माफी, कर्मचारियों को पुन: पेंशन बहाल का वचन हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुशवाह ने दोनो ग्रामों में नारी सम्मान योजना के स्टीकर द्वार- द्वार चिपकाए और लोगो को कांग्रेस की योजनाओं व नीति रीति के बारे में बताया। नारी सम्मान योजना में मिल रहे समर्थन से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है। इसीक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित दांतरे ने भी आमजन में अपनी बात रखते हुए कहा कांग्रेस पार्टी जो कहती है,वो करती हैं कांग्रेस की नीति व रीति दोनो स्पष्ट है,जबकि भारतीय जनता पार्टी केवल घोषणा के सिवाय कुछ नही करती हैं,जिससे आप और हम भलीभाती परिचित हैं,अपने विचार रखते हुए वरिष्ठ नेता रंजीत गुर्जर ने कहा भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ भी छलावा करने का काम कर रही है किसानों की आय दुगना करने का वादा किए कई पंचवर्षीय गुजर गई पर क्या किसानों की आय दुगनी हुई ? नही हुई,कांग्रेस शासन में खाद बीज के दाम देख लीजिए और आज क्या हालत है आप हम सब जानते हैं,उपस्थित आमजन ने दोनो हाथ उठा कर कांग्रेस का साथ देने की बात कही इस मौके पर जिला महासचिव विपिन बघेल,सेक्टर अध्यक्ष प्रदीप बघेल,रामकेश बघेल, राजवीर बघेल,अमित कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

COMMENTS