प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर हुई पत्रकार वार्ता

  • Jun 06, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। जिला एवं शहर युवा कांग्रेस के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं म.प्र. के सहप्रभारी सी.पी. मित्तल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी धर्मेश घई ने जिले की सातो ब्लाकों से आये जिला पदाधिकारियों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में कहा कि वह 12 जून को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों पर चर्चा करने आये है। और जिस तरह का उत्साह समस्त दमोह जिले के कांग्रेसजनों में है वह सराहनीय है पत्रकार वार्ता के पहिले जिले के कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले की चारों विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों ब्लाक अध्यक्षों मंडलम सेक्टर प्रभारियों की बैठक में विधायक अजय टंडन ने कहा कि पूर्व में जब राहुल गांधी का जबलपुर आगमन हुआ था तब दमोह के कांग्रेसजनों ने अपने वाहनो साधनों से पहुंचकर उनका अभूतपूर्वक स्वागत किया थां। इस बार भी हमारी संख्या प्रियंका गांधी के आगमन पर अधिक होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जबलपुर आ रही है शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा, प्रताप सिंह, गौरव पटेल, रूद्रप्रताप सिंह, मनीषा दुबे, लक्ष्मण सींग, संजय चौरसिया, राजेश तिवारी, महेन्द्र प्रताप, तिलक सींग, निधि श्रीवास्तव, राशु चौहान, रजनी ठाकुर, भगवानदास चौधरी, गोविन्द भायल, मंजीत यादव, आयुष दुबे, सहित अनेकों कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

COMMENTS