भारत महान था है और रहेगा बाला सुंदरम

  • Jun 07, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

योग समाज को समरस बनाता है: चाकणकर   


बालक थाटीपुर में समर कैंप का समापन


ग्वालियर।भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इतने सारे लोग अलग-अलग धर्म और अलग अलग संस्कृति के साथ अलग-अलग बात विचार और व्यवहार रखते है, मगर सब एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते है जिस वजह से मेरा देश महान था, महान है और रहेगा।।उपरोक्त उदगार प्रसिद्ध वैज्ञानिक बाला सुंदरम ने शासकीय उमावि बालक थाटीपुर में आयोजित समर कैंप के समापन के दौरान व्यक्त किए। श्री बाला सुंदरम ने कहा कि योग और आयुर्वेद का जन्मदाता भी भारत को माना जाता है। महर्षि पतंजलि द्वारा योग को बढ़ावा दिया गया और आज भारत की ही ताकत है विश्व स्तर पर योग प्रमाणिकता हासिल हुई और 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने कहा कियोग व्यक्ति को अनुशासित, विवेकी और कर्मठ बनाता है। इसका मूल उद्देश्य समाज को समरस बनाकर समाज और राष्ट्र की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करना है। योग पंथ या संप्रदाय केंद्रित नहीं है, बल्कि यह समस्त प्राणियों और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व की सीख देता है।श्री चाकणकर ने कहा कि वेदों, उपनिषदों, स्मृतियों, पुराणों आदि में योग दर्शन के विस्तृत आयामों का वर्णन है। वैदिक काल में योग का महत्व शीर्ष पर था। रामायण और महाभारत आदि धर्मग्रंथों में योग के बारे में बताया गया है। जैन और बौद्ध धर्म में भी योग की विभिन्न शाखाओं के बारे में बताया गया है, जो वेदों और उपनिषदों से प्रेरित हैं।जिला क्रीड़ा अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि योग से हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। यदि आप नियमित रूप से योग करेंगे तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा।  इससे पूर्व छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना तथा शिव तांडव पर रिदमिक योगा की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। ।इस अवसर पर  क्रीड़ा भारती के प्रांत संगठन मंत्री गिरीश जी, योग प्रशिक्षण केंद्र  भोपाल के प्रशिक्षक श्री देवीदयाल भारती, संभागीय नोडल अधिकारी महेंद्रपाल बरैया, विकासखंड योग प्रभारी अरुण शर्मा, डॉक्टर लोकेंद्र सिंह कामर, राजनारायण शर्मा,कृष्णपाल सिंह यादव, योग प्रशिक्षक आरबी गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, हार्टफुलनेस प्रशिक्षक अनंत पांडे, विमला पांडे सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड योग प्रभारी गोविंद मेहरोत्रा ने तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य केपी नायक द्वारा किया गया।इस अवसर पर संभागीय नोडल अधिकारी महेंद्रपाल बरैया ने सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट देने की घोषणा की। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक