51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता जुट जाएं चुनावी समर में हितानंद शर्मा

  • Jun 08, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

गोहद आकांक्षी विधानसभा की बैठक मालनपुर के होटल रिजेंसी में सम्पन हुई बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ  सशक्तिकरण एवं आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने एवं जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए संगठित होकर 51% से अधिक मत लाना हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाना है । हर समाज के व्यक्ति के साथ संपर्क बनाते हुए पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है एवं लाभार्थियों और केंद्र सरकार की 9 वर्ष की योजनाओं से अवगत कराना है। बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, , सांसद श्रीमती  संध्या राय , जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया , जिला प्रभारी जयप्रकाश राजोरिया, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, निगम अध्यक्ष रणवीर जी जाटव, मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, रवि शर्मा, दीपक तोमर के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक