मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दंदरौआ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की

  • Jun 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भिण्ड जिले के दंदरौआ धाम पहुँचे। उन्होंने वहाँ पर हनुमान जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी पं. सिदांशू आचार्य, शिव शंकर कटारे, श्री सत्यम तिवारी, श्री विष्णु शास्त्री, और भोलाराम गुरुजी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री जी के साथ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी पूजा-अर्चना की। 


पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज से भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। 


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 69.28 लाख की लागत के चार विकास कार्यों का किया भूमिपूजन


दंदरौआ धाम परिसर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर 69.28 लाख रुपए की लागत के चार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें 14.98 लाख की लागत से नक्षत्र वाटिका, 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 14.80 लाख की लागत से नवीन तालाब निर्माण कार्य एवं 24.50 लाख की लागत से होने जा रहे नवीन डग टेंक निर्माण शामिल हैं।


वृक्षारोपण भी किया 


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में अशोक के पौधे रोपे।  

 इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम अध्यक्ष श्री रणवीर जाटव, विधायक भिण्ड श्री संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया, श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह, श्रीमती कृष्णकांता तोमर तथा श्री केपी सिंह भदौरिया, चंबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुशांत सक्सेना, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक