SL vs NZ T20 WC Highlights: न्यूजीलैंड के आगे श्रीलंकाई शेरों ने टेके घुटने, कीवी टीम ने 65 रन से जीता मुकाबला

  • Oct 29, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

SL vs NZ T20 WC: न्यूजीलैंड ने अपने तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को 65 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 104 रन बनाए।

SL vs NZ T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज यानी के शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक ठोका। उन्होंने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि श्रीलंका को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है

SL vs NZ T20 WC Updates: 

4: 55 PM: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हरा दिया है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई।

4: 30 PM: श्रीलंका ने 65 रन के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 8 विकेट पर 73 रन है। 

3:55 PM: श्रीलंका की आधी टीम 24 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुकी है। चमिका करुणारत्ने भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। 

3:45 PM: श्रीलंका को 8 के स्कोर पर ही चौथा झटका लग गया है। चरिथ असालंका भी चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। 

3:35 PM: 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम ने 5 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। इनमें पथुम निसंका और धनंजय डिसिल्वा खाता खोले बिना आउट हो गए जबकि कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे

3:10 PM: ग्लेन फिलिप्स ने 61 गेंदों में अपना दूसरा शतक पूरा किया। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शतक तक 10 चौके और 4 छक्के जड़े। वे 104 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स उस समय बल्लेबाजी करने उतरे थे, जब टीम मुश्किल में थी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। 

2:55 PM: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट जेम्स नीशम के रूप में गिरा। स्कोर अब 140 हो गया है।

2:50 PM: न्यूजीलैंड की पारी के 17 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन है। ग्लेन फिलिप्स और जेम्स नीशम से उम्मीद होगी कि वे स्कोर को 160 के पार भेजें। दोनों खिलाड़ी तेज गति से खेल सकते हैं।

2:40 PM: श्रीलंका को चौथी सफलता वानिंदु हसरंगा ने दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल को 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ अच्छी साझेदारी निभाई और टीम को थोड़ी अच्छी स्थिति में पहुंचाया।


COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक