मिशन लाइफ-पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ के अन्तर्गत बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम

  • Jun 11, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। मिशन लाइफ-पर्यावरण के लिए जीवन शैली’ के अन्तर्गत बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत दिगसर में किया गया यह आयोजन जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति के द्वारा लक्ष्मन कुटी सेक्टर में किया गया। जिसमे पर्यावरण के जागरूकता अभियान और बदलती हुई जीवन शैली पर विचार विमर्श किया। निर्मल राठौर ने बताया की एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का उपयोग करके, जिम्मेदार पर्यटन, अपशिष्ट का निपटारा, जल और जैव विविधता संरक्षण, और पर्यावरण के लिए जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया, जिससे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम किया जा सकें। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के हरगोविंद साहू ने कहा कि सिंगल उपयोग प्लास्टिक के अधिक उपयोग से पशुओं को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देकर इसका उपयोग नहीं करने की बात कही। इस अवसर पर कन्हैया लाल, सौरभ, राहुल, लखन पटेल, रामकिशोर तिवारी, नरेश, अंकित बसेडिया, आशुतोष गौतम, राहुल खरे, पुष्पेन्द्र पटेल के साथ ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक