बरबाई महान क्रान्तिकारी रामप्रसाद बिस्मिल के जन्मदिन पर माल्यार्पण किया

  • Jun 12, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

अम्बाह... बरबाई सरपंच रामनरेश शर्मा  ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जनम दिबस पर आज शहीद पार्क बरबाई में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। सरपंच रामनरेश शर्मा ने उनका स्मरण कर माल्यार्पण किया।


स्वतंत्रता सेनानी श्री बिस्मिल का जन्म 11 जून 1897 को उत्तरप्रदेश के शाहजहाँपुर में हुआ था। इनके पूर्बज बरबाई गॉव के ही निबासी थे इनका कुछ परिबार अभी गॉव बरबाई में ही निबास कर रहा है पंडित बिस्मिल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रान्तिकारी धारा के प्रमुख सेनानी थे, जिन्हें 30 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सरकार ने फाँसी दे दी।


श्री बिस्मिल देश की स्वतंत्रता के लिए मैनपुरी षड्यन्त्र एवं काकोरी-काण्ड जैसी कई घटनाओं में शामिल थे। वे हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य और एक कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाभाषी, इतिहासकार और साहित्यकार भी थे आज बरबाई सरपंच के साथ ऑफीसर सिह तोमर सुरेन्द्र शर्मा फते पारासर राजेश शर्मा ढरू शर्मा घनश्याम सिह तोमर गजेन्द्र तोमर हरेन्द्र तोमर व सभी ग्रामीण समाजसेबी उपलब्ध रहै

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक