अम्बाह पुलिस द्वारा हत्या के अपराध मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

  • Jun 13, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

 पुलिस अधीक्षक  शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा मुरैना जिले में गम्भीर अपराधो मे फरार आरोपियो की धरपकड़ एवं उनके शीघ्र निराकरण हेतु चलाये जा रहे है अभियान के अन्तर्गत  अति. पुलिस अधीक्षक  रायसिंह नरवरिया जी के निर्देशन में तथा एसडीओपी  परिमाल सिंह मैहरा जी के मार्गदर्शन में दिनांक 02/06/23 की रात्रि मे ग्राम लक्ष्मण पुरा अम्बाह के पास रामनाथ सिंह गुर्जर के खेत पर बनी तिवरिया पर बनवारी पुत्र तोताराम सखवार उम्र 50 साल निवासी ग्राम हिंगावली अम्बाह की हत्या कर मृतक बनवारी सखवार की लाश को वहीं थोड़ी दूरी पर नहर के बम्बा के पास ले जाकर जलाया गया था। उक्त घटना क्रम को अंजाम देने वाले दो आरोपियों के विरूद्ध थाना अम्बाह पुलिस द्वारा अपराध क्र. 364/23 धारा 302,201.34 ताहि, का कायम कर विवेचना मे लिया गया तथा उक्त अपराध के दोनो आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चले रहे थे। जिनमे से एक आरोपी को थाना अम्बाह पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।


इसमे भूमिका टीआई विनय यादव, एसआई पारथ सिहं परिहार, एस आई पंकज यादव, एसआई जितेन्द्र शर्मा, एसआई विवेक तोमर, एसआई विवेक शर्मा,  बैधराज परिहार, एचसी 125 वसन्त साहू, एचसी 707 महेश शर्मा, सीआई 418 रामवीर सिंह गुर्जर, आर. जोगेन्द्र भदौरिया, आर. सतेन्द्र गुर्जर, आर. नरेंद्र मौर्य, आर. सिताराम, आर, पुष्पेन्द्र राजावत, आर, धर्मेन्द्र भदौरिया, आर, चालक महेंद्र राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक