भारत विकास परिषद गुजरात उत्तर विभाग की मेजबानी मे सिद्धम शाखा ने मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन

  • Jun 14, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

गुजरात। पाटन मे रविवार ११ जुन २०२३, को पाटन हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय कन्वेंशन हॉल में मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन

 किया गया। इस अधिवेशन में उत्तर गुजरात की विभिन्न 15 शाखाओं की 400 महिला मातृशक्ती ने भाग लिया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय था *महिलाएं: तनाव और जीवन की दौड़ में समाधान (तनाव प्रबंधन)*। वर्तमान समय की महिलाएं न केवल गृहिणी हैं बल्कि निरंतर भागदौड़ भरी जिंदगी में विशेष कार्य भी कर रही हैं। निरंतर तनाव से कैसे बाहर निकलें ईस विषय पे अध्यक्ष यज्ञाबेन जोशी  की जो विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र संघ क्षेत्र के सह संयोजिका है उन के द्वारा एक सुंदर व्यक्तव्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतभाई ठक्कर, भारतीबहन प्रजापति, आरती बहन चोकसी थे। उत्तर विभाग के अध्यक्ष उर्वेशभाई पंड्या विशेष रूप से उपस्थित रहे थे और बहनों को इस अवसर पर बधाई  भरतभाई ठक्कर ने भारत विकास परिषद और इसकी गतिविधियों के बारे में सभी उपस्थित श्रोता ओ को जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्ण वंदे मातरम् गान से हुई एवम् पाटन सिद्धहेमशाखा की बेटियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कीया साथमे हि दुर्गावाहीनी, पाटन की बेटियों ने तलवार नृत्य करके सब मेहमान एवम् श्रोताओ को सम्मोहित  कर लीया। 

भारत विकास परिषद,  गुजरात उत्तर प्रांत महिला समन्वयक ममताबहन खमारने आज एक स्त्री शक्ती का स्वरूप कैसा होना चाहिए, इस बारे में एक सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद गुजरात उत्तर प्रांत की महिला विभाग २००७ से कार्यरत है और अब तक उत्तर प्रांत क की १४ महिला समन्वयकों विशेष सन्मान किया गया। इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न शाखाओं की बहनें एक-दूसरे के संपर्क में आती हैं और एक-दूसरे का सहयोग, सेवाणके चलते हुए संस्कारोन्मुख कार्यक्रम भी प्राप्त होते हैं।

कार्यक्रम में उत्तरी प्रांत के ट्रस्टी श्री सतीशभाई ठक्कर, डॉ. अजयभाई जोशी, डॉ. मनोजभाई अमीन, कोर कमेटी सदस्य दिनेशभाई वोरा, अरविंदभाई तुवर, जयेशभाई पटेल, विभिन्न शाखाओं के प्रमुख, मंत्री कोषाध्यक्ष व उत्तर प्रांत के कारोबारी सदस्य उपस्थित रहे थे। शाखाओं में हो रहे कार्यक्रमो का ब्योरा महिला समन्वयक धरतीबेन ठक्कर ने दीया। कार्यक्रम को सफल बनाने का धन्यवाद प्रस्ताव सविताबहन पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर, मधुमेह एवम् रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया।संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सिद्धेम शाखा, पाटन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के लिए शाखा अध्यक्ष भार्गवभाई चोकसी, मंत्री अल्पेशभाई पटेल, महिला समन्वयक और शाखा की पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की। पूरे कार्यक्रम का संचालन कमलभाई चंदाराणा, मोनालबहन चंदाराणा, एवम्  नेहाबेन पटेल ने किया।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक