कांग्रेस की सरकार बनते ही मिलेगी महंगाई से राहत मानसिंह कुशवाह

  • Jun 15, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

नारी सम्मान योजना की रेमजा, ररुआ,निवसाईं में कांग्रेस ने लगाई चौपाल

भिण्ड । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे नारी सम्मान योजना के तहत भिंड कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने मेहगाँव विधानसभा क्षेत्र के रेमजा,ररूआ, निवसाई,रौन,गोरमी में नारी सम्मान योजना की चौपाल लगा कर फार्म भरने का काम किया।साथ ही कमलनाथ के नेतृत्व में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह गुर्जर,ब्रजेन्द्र सिंह कल्लू भारौली,अमित दातरे,प्रमोद चौधरी,चंद्रभान सिंह राजावत,रवि कुशवाह, होतम कुशवाह,सेक्टर अध्यक्ष नबाब दोहरे,इत्यादि लोग उपस्थित रहे तथा चौपाल को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने कहा कांग्रेस की सरकार बनते ही हर नारी को 1500 रू प्रति महीना मिलेंगे,जो की बिना किसी शर्त के दिए जाएंगे केवल 18 साल उम्र पूर्ण हो,जबकि भारतीय जनता पार्टी ने हमारी माता बहनों को घंटो बैंको की लाइन में खड़े कर के परेशान करने के बाद उन्हे अयोग्य घोषित कर दिया जिले से हजारों की संख्या में महिलाओं को अयोग्य घोषित किया गया। 1000 रू महिलाओं के लिए केवल चुनावी जुमला साबित हुआ,पर कांग्रेस पार्टी हर नारी को सम्मान निधि के रूप में 1500 रू देने का काम बिना किसी शर्त करेगी। तथा 500 रु में गैस सिलेंडर हर व्यक्ति को मिलेगा। इसके साथ ही 100 यूनिट बिजली माफ 200 यूनिट बिजली हाफ करने का काम भी कांग्रेस पार्टी करेगी,साथ ही किसानों का पुन: ऋण माफ होगा,अधिकारी/कर्मचारियों की पुन पेंशन बहाल की जाएंगी। इसी क्रम में बारी बारी से सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

COMMENTS