ग्वालियर के वरिष्ठ गीतकार राजेश शर्मा के गीत संग्रह हल्दी आखत गीत के का हुआ भव्य लोकार्पण

  • Jun 17, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

ग्वालियर। गत दिवस भोपाल में आयोजित गीत विधा को समर्पित देश की प्रतिष्ठित पत्रिका “गीत गागर “की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित देश  के गीतकारों के महाकुंभ में ग्वालियर के सुप्रसिद्ध गीतकार राजेश शर्मा की मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य अकादमी के सौजन्य से प्रकाशित नवीन कृति “हल्दी आखत गीत के ” का लोकार्पण,मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे के कर कमलों से सम्पन्न हुआ|

       इस अवसर पर "दैनिक भास्कर भोपाल "के वरिष्ठ संपादक एवं "मध्य प्रदेश गान "  के रचनाकार  महेश श्रीवास्तव,वीरेंद्र"आस्तिक"कानपुर, कौशल  कुमार मेरठ,कवियत्री डॉ रमा सिंह, गाजियाबाद,के साथ "गीत गागर पत्रिका" के संपादक "वरिष्ठ गीतकार दिनेश प्रभात " सहित देश भर के चर्चित गीतकार सभागार में उपस्थित होकर इस अवसर के साक्षी बने।

COMMENTS