मुख्यमंत्री के पिताजी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे मिडिया एसोसियेशन के पत्रकार

  • Jun 17, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

वहीं गरियाबंद  जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी परमेश्वर राजपूत तो जिला महासचिव चंद्रहास निषाद को सौंपी गई।

छुरा..प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिताजी नंद कुमार बघेल की तबीयत बिगड़ने के चलते रायपुर के मोवा स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है अभी वर्तमान में नंदकुमार बघेल छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैं जिसके खबर मिलते ही आज गरियाबंद जिले के मीडिया एशोसियेशन के पत्रकार राजधानी रायपुर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष के मुलाकात किये वहीं अभी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

एक तरफ छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार गरियाबंद जिला से परमेश्वर कुमार राजपूत  को गरियाबंद जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है और चंद्रहास निषाद को जिला महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के विश्वास के अनुरूप हम आगे और भी एशोसियेशन को गति प्रदान करने हेतु अथक प्रयास करेंगे।

 शैलेश सिंह राजपूत

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन

 प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार बघेल,

प्रदेश महासचिव  अखिलेश रात्रे,

प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण सनेही सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस अवसर पर गरियाबंद जिले से पत्रकार मनोज कुमार गोस्वामी, सत्यनारायण विश्वकर्मा,किशन सिन्हा भी उपस्थित रहे।

COMMENTS