पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को किया जा रहा है जागरूक

  • Jun 19, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज


मैं हूं अभिमन्यु जागरूकता अभियान


भिण्ड । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में  दिनांक 12/06/2023 से 19/06/2023 तक  के लिए महिलाओं एवं बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता,महिलाओं को सुरक्षित  एव पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान " मैं हूं अभिमन्यु" का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया । दिनांक19/06/2023 अभियान के अंतिम दिन हाउसिंग कॉलोनी (कोचिंग हब) जिला भिंड में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा भिंड श्रीमती पूनम थापा शर्मा के नेतृत्व में इंसानियत ग्रुप द्वारा नारी सशक्तीकरण विषय पर नृत्य की  प्रस्तुती की गई, नृत्य के दौरान भ्रूण हत्या,दहेज प्रथा, जैसी सामाजिक बुराइओ से लोगो में समझाइश दी गई ,बालक बालिकाओं एवम घूमने आए लोगो को महिला संबंधी अपराधो,घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवं ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया,साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 डायल 100 चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया,एव समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई,साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स,वितरित किए  गए उनको सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए गए ,   एवम सभी को  आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया।  अभिमन्यु का शेल्फी कटआऊट प्वाइंट लगाया गया,अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई , समस्त करवाही में महिला सुरक्षा शाखा का स्टाफ,महिला थाना का स्टाफ, निर्भया मोबाइल टीम साथ रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक