उपायुक्त आवास में पूरी श्रद्धा से मनाई जा रही है लोक आस्था का महापर्व छठ

  • Oct 29, 2022
  • Arimardan Singh Bhadoriya Reporter

news_image

*उपायुक्त आवास में पूरी श्रद्धा से मनाई जा रही है लोक आस्था का महापर्व छठ*


*खरना प्रसाद का किया जा रहा है वितरण, उपायुक्त के पति समेत पूरा परिवार हुए एकत्रित*



(हजारीबाग पुष्पांजली टुडे):छठ पर्व सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित होता है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। छठ महापर्व का पहला दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। 

उपायुक्त नैंसी सहाय के आवास में इस वर्ष लोक आस्था के महापर्व छठ मनाई जा रही है। उपायुक्त की सासू मां श्रीमती मंजू शर्मा चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा कर रहीं है। छठ पूजा में उपायुक्त का पूरा परिवार माता पिता एवं पति श्री वरुण रंजन समेत सभी परिवार सम्मिलित हुए है। उपायुक्त की सासू मां नहाने और खाने से लेकर सुबह के अर्घ्य तक वे पूरी निष्ठा के साथ इस व्रत का पालन कर रही हैं। आज सुबह से ही उपायुक्त के आवास में खरना एवं प्रसाद वितरण की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है।

छठ पर्व को लेकर उपायुक्त आवास सज धज कर तैयार है।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक