दुर्गा चालीसा पाठ के बाद जागेश्वर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंची राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यसचिव

  • Jun 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

टिकरी पिपरिया में जिला स्तरीय दुर्गा चालीसा पाठ में 5 हजार से ज्यादा लोग सम्मिलित

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम की संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले के टिकरी पिपरिया में जिला स्तरीय दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 5 हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही श्री अखंड दुर्गा चालीसा पाठ की समापन पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के मुख्य सचिव आशीष शुक्ला राजू भैया जी उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव का दमोह सीमा में प्रवेश करते ही ऐतिहासिक स्वागत किया गया टिकरी ग्राम में रंगोली से सजाया गया था महिलाओं ने कलश लेकर स्वागत किया गया। टिकरी ग्राम की सैकड़ों लोगों ने भगवती मानव कल्याण संगठन नशे से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया समापन के बाद जागेश्वर नाथ बांदकपुर मंदिर संजय शुक्ला जी एवं आशीष शुक्ला जी पहुंचे और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया मंदिर समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव को जागेश्वर नाथ भोले शंकर  मंदिर की प्रतिमा भेंट की जागेश्वर मंदिर के बाद आनंदी रजक के न्यू घर का फीता काटकर उद्घाटन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी ने अपने उद्बोधन में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज टिकरी ग्राम का सौभाग्य की आपके गांव में 24 घंटे का जिला स्तरीय चालीसा पाठ का गुणगान चलता रहा उन्होंने कहा कि आपका गांव जागेश्वर नाथ मंदिर से लगा हुआ है आप बड़े सौभाग्यशाली हैं भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर भगवती की पूजा अर्चना में लग जाये  और पूरा गांव नशे मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए जनकल्याण मानव कल्याण की रक्षा करने में पूरा जीवन समर्पित कर दें वही भगवती मानव कल्याण संगठन के मुख्य सचिव आशीष शुक्ला राजू भैया ने कहा कि आप लोगों को मैं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में आयोजक शारदीय नवरात्रि शिविर में आमंत्रित करने आया हूं मुख्य सचिव जी ने कहा कि इन्हीं कार्यक्रमों से आज पूरे देश में 20 लाख से ज्यादा लोग नसीमा से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए समाज सेवा का कार्य कर रहे उन्होंने कहा कि श्री शक्तिपुत्र महाराज साल में केवल दो बार आश्रम से बाहर निकलते हैं लेकिन फिर भी गांव गांव में परिवर्तन तेजी से बढ़ रहा है उन्होंने सभी ग्राम वासियों एवं दुर्गा चालीसा पाठ में सम्मिलित 5000 से ज्यादा लोगों को हाथ उठाकर नशे मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए जनकल्याण मानवता रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

COMMENTS