वसुधैव कुटुंबकम् यानी धरती ही परिवार है सुनील दुबे

  • Jun 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । चौ. रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति (नवांकुर) द्वारा इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्धारा वसुधैव कुटुंबकम् थीम पर इनबूक की पहल पर भिण्ड जिले के लगभग दो हजार लोगों को स्कूल नंबर एक, नक्षत्र वाटिका, इग्नू स्टडी सेंटर, कुशवाह कॉलोनी में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक के आतिथ्य में योग प्रशिक्षक सुनील कौशल एवम पी. एस. चौहान के साथ महिला प्रशिक्षक सोनाली अग्रवाल ने आई. एन. ओ. जिला समन्वयक श्री सुनील दुबे ने कहा कि आज पर्यावरण इतना प्रदूषित हो गया है कि हमें बिना योग के जीवन संभव नजर नहीं आता। आज हम योग के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को फिट रखते ही है। उसके साथ साथ हम इस ब्रह्माण्ड में रह रहे असंख्य जीव जंतु, मनुष्य, पशु पक्षी, पेड़ पोधों आदि के साथ समन्वय बैठा कर अपने जीवन को सफल बनाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में हिम्मत सिंह,अंकित दुबे,पुष्पा दुबे,योगेश यादव,पवन यादव,आशु बघेल,दीपू बघेल,अरविंद यादव,वैभव दुबे,राजू प्रजापति,सोनबीर शाक्य,राधेश्याम कुशवाह आदि ने संबोधित किया।

COMMENTS