भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति का किया विकास : विधायक संजीव सिंह

  • Jun 24, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

 पुष्पांजली टुडे न्यूज

कांग्रेस के पास कोई विकास की नीति नहीं है आरोप लगाने से पहले अपने गिरेवान में झांककर देखें देवेंद्र सिंह नरवरिया

भिण्ड । भारतीय जनता पार्टी सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व् वाली भाजपा सरकार में पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंतोदय की विचार धारा से अंतिम छोर तक के व्यतक्ति को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोडा है जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिये वर्ष 2023-24 का जेडर बजट का आकार 32.07 प्रतिशत है। स्थानीय निकाय चुनाव एवं शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत, पुलिस की नौकरियां 30 प्रतिशत अन्य भतिर्यों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। अकेले इस बार स्थानीय निकायों में स्व सहायता समुहों की 17 हजार से महिलाएं अधिक चुनाव जी‍ती है। यह बात उन्होंने  सर्किट हाउस पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं

लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी अब अभिशाप नहीं बरदान जिसमें 45 लाख बेटियों का लाडली लक्ष्मीे परिवार अब तक 13 लाख 30 हजार से अधिक लाडली बेटियों को दी जा चुकी है 366 करोड रूपये से अधिक की छात्रवृति। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण का सूर्योदय,महिलाओं को मजबूर से मजबूत बनाने के लिये एक नई सामाजिक क्राती का आगाज 10 जून से हुआ पूरे प्रदेश में 1 करोड 25 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रूपये की राशि पहुचायी गयी है। भिण्ड जिले में 02 लाख 71 हजार का पंजीयन हुआ था, जिसमें 02 लाख 58 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में राशि का वितरण हुआ। महिला स्व सहायता समूह से आई घर-घर में समृद्धि 04 लाख 40 अधिक स्व सहायता समूह के माध्यम से 52 लाख से अधिक महिलाऐं स्व सहायता समूहों से जुड़ी है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास यात्रा लोगो की जिंदगी बदलने का महायज्ञ बनी है। जी 20 का आयोजन मध्यप्रदेश में 13 जनवरी से लेकर 20 सितम्बर 2023 के मध्य भोपाल, इंदौर और खुजराहों में आयोजित हो रही कुल 08 बैठके जो हमारे भारत और मध्यप्रदेश के लिये गौरवान्वित है। मुख्य मंत्री जनसेवा अभियान के तहत लोगो को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिये प्रथम एवं द्वितीय चरण में गांव-गांव में शि‍विर आयोजित किये गये। माफिया, गुडे, बदमाशों और आंतकबाद पर कसा शिकंजा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व  में डकैत समस्या को जड़ से मिटाया और सभी बड़े डकैत गिरोहो का खात्मां कर दिया गया। बिजली प्रदेश के ऊर्जा क्षमता 20 वर्षो में 5173 मेगावाट से बड़ा कर28000 मेगावाट हुई। पानी/सिचाई प्रदेश में सिचाई क्षमता वर्तमान में 45 लाख हेक्टेयेर से अधिक है इसे 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर तक पहुचाने तक लक्ष्य तय किया है। किसान कल्याण कृषि विकास दर 3 प्रतिशत से बड़ा कर 2020-21 में 18.89 प्रतिशत पहुच गई। मुख्यामंत्री कृषक व्या‍ज माफी योजना 2023 का प्रांरभ प्रदेश के 11 लाख से अधिक डिफॉल्टर किसानो का 2 हजार 123 करोड का व्या‍ज माफ किया है। ऐसे किसान कांग्रेस के कमलनाथ नेतृत्व वाली सरकार ने किसानो झूठ बोलकर गुमराह  किया था जिसकी भरपाई शिवराज सिंह चौहान ने की। शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइस स्कूल परियोजना का क्रियान्वयन प्रांरभ 370 विधालय प्रारंभ हुये 6300 करोड रूपये से बनाये जा रहे सर्व सुविधा युक्त। युवाओं के सहयोग से होगा मध्यप्रदेश आत्म निर्भर निर्माण प्रदेश में नई युवा नीति 2023 से लागू की गई जिसके के लिये युवाओं को प्रति प्रशिक्षुओ 800 से 10000 रूपये प्रतिमाह दिया जायेगा। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है घोटालेबाज पार्टी है उज्जैन के महाकाल मंदिर को लेकर आरोप लगाए हैं वह पूर्णतः निराधार हैं।

विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने पत्रकारवार्ता में कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास की दिशा में भिण्ड जिले को विकास की गति से जोडने का काम किया। जिसमें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत कुल लाभान्वित हितग्राहियों को 1,75,024 मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लंबाई कि.मी 212 और 1,562.48 प्रधानमंत्री आवास योजना का 11,771 हितग्राहियों को लाभ मिला प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 6584 कुल लाभान्वित परिवार हुये है। खाद्यान्न पात्रता पर्ची में कुल लाभान्वित परिवार 1,98,252 परिवार एवं लाभान्वित हितग्राही 9,25,978 है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 4,81,287 लाभान्वित हितग्राही है। प्रदेश की भाजपा सरकार विकास की दिशा में निरतंर प्रयास कर रही है। जितना विकास कभी कॉग्रेस सरकार में नहीं हुआ वो भाजपा सरकार में हुआ। हम विकास की योजनाओं को लेकर जनता तक पहुचेंगे जो कॉग्रेस आंदोलन के माध्य्म से जनता भृमित कर रही है। क्यों कि उनके पास अब कुछ बचा नहीं और उनके पास नीति है और ना ही विजन है। कॉग्रेस ने जो आरोप प्रदेश की भाजपा सरकार में लगाये है जो पूर्णत: निराधार है। 

 श्री नरवरिया ने कहा कि कांग्रेस  का आंदोलन मात्र जनता के साथ दिखावा है मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर परिवार के व्यक्तियों को विकास शील बनाने के लिये योजनाओं के माध्यम से  लाभान्वित किया है। कमलनाथ की पूर्व 15 माह की सरकार में वल्लभ भवन को भृष्टाचार का अड्डा बना दिया और उनके ही कॉग्रेस के विधायको ने जनता के सामने पोल खोलकर रख दी। पिछले सरकार की योजनाओं को काग्रेस सरकार ने बंद कर दिया। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पुन: बनते ही सारी योजनाओं पुन: लागू कर दिया गया,उन्होंने कहा की कांग्रेस मुद्दे ढूंढती  है महाकाल कोलिडोर को लेकर के जो आंदोलन किया जा रहा है वह पूर्ण लगाए गए आरोप निराधार हैं कांग्रेस के पास कोई तथ्यात्मक सबूत नहीं है फिर भी जनता को झूठ बोल कर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री नरवरिया ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और समाज एक भाव रखने वाला राजनीतिक दल है। आज भाजपा सरकार में जितनी भी योजना बनी है वह गरीब कल्याण और किसानों को विकास की दिशा से जोड़ने के लिए है योजना का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक