Bigg Boss हाउस से बाहर लाए जाएंगे साजिद खान? शर्लिन चोपड़ा की पुलिस कंप्लेंट दर्ज

  • Oct 30, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

Sherlyn Chopra Police Complaint: शर्लिन चोपड़ा ने #MeToo कैंपेन के दौरान साजिद खान (Sajid Khan) पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दूसरी लड़कियां भी साजिद पर हैरासमेंट के आरोप लगा चुकी हैं।

साजिद खान केस में एक्ट्रेस-मॉडल शर्लिन चोपड़ा का बयान आखिरकार जुहू पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में मीडिया के सामने आकर भावुक होते हुए कहा था कि पुलिस साजिद खान के खिलाफ एक्शन नहीं ले रही है क्योंकि उनके ऊपर सलमान खान का हाथ है। अब जब साजिद के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पुलिस द्वारा ले ली गई है तो शर्लिन के वकील सुहेल श्रॉफ ने इस पूरे मामले पर विस्तार से प्रतिक्रिया दी है।

जल्द ही साजिद को भेजा जाएगा समन

श्रॉफ ने बताया, 'उस वक्त (जब शिकायत नहीं ली गई थी) वहां पर जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे। शर्लिन चोपड़ा ने उनका बयान दर्ज किए जाने के लिए एक लेडी ऑफिसर की डिमांड रखी थी। जब शर्लिन चोपड़ा ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो हमारी ऑफिसर के साथ बातचीत हुई और उन्होंने बयान दर्ज करने के लिए शर्लिन चोपड़ा को बुलाया। बयान दर्ज कर लिया गया है और अब जल्द ही बयान देने के लिए साजिद खान को भी समन भेज दिया जाएगा।'


साजिद खान पर लगे थे कई गंभीर आरोप

श्रॉफ ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के बाद पुलिस तय करेगी कि किन धाराओं के तहत FIR दर्ज किया जाना है। कल शर्लिन चोपड़ा ने भावुक होते हुए बताया था कि पुलिस ने उनसे कहा है कि वह उन्हें कॉल करके बताएगी कि कब उन्हें मामला दर्ज करवाने के लिए आना है। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने #MeToo कैंपेन के दौरान साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दूसरी लड़कियां भी साजिद पर हैरासमेंट के आरोप लगा चुकी हैं।

साजिद खान के सिर पर सलमान का हाथ?

बात करें शिकायत दर्ज करने से मना करने पर शर्लिन चोपड़ा द्वारा दिए गए बयान की तो उन्होंने हाल ही में कहा था कि साजिद खान के सिर पर सलमान खान सर का हाथ है। उनके होते साजिद खान का कोई बाल तक बांका नहीं कर सकता। शर्लिन ने यह भी दावा किया कि उन्हें बस पुलिस स्टेशन में यहां से वहां घुमाया जा रहा है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक