भारत रत्न अटल बिहारी वापजेयी की स्मृति में नवीन हिन्दी भवन का हुआ भूमि पूजन

  • Jun 26, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा भवन के  नवीन "अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी भवन"  सिटी सेंटर ग्वालियर स्थित आवंटित  भूमि पर भूमि पूजन गत दिवस  २४  जून को  अपराह्न  ३-४५ बजे सम्पन्न हुआ।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन , शिवराज सिंह चौहान रहे। अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता  के रूप में "अखिल भारतीय साहित्य परिषद के " राष्ट्रीय संगठन मंत्री"  श्रीधर पराड़कर ,  विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री द्वय नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉ.सुशील चन्द्र त्रिवेदी,  डॉ  बलवंत जानी कुलाधिपति डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर , महामंत्री, ऋषि कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री पवन पुत्र बादल, राष्ट्रीय मंत्री डॉ.नीलम राठी आदि  अतिथियों  की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा भूमि पूजन  के पश्चात् उद्बोधन के क्रम में मुख्य वक्ता श्रीधर पराड़कर संगठन महामंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा  नवीन भवन के संदर्भ में बताते हुए कहा, कि इस भवन की संकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई  के द्वारा की गई थी, वह इस सभा के महामंत्री ,सभासद भी रहे। यह अवसर उनकी संकल्पना को साकार  होने   का अविस्मरणीय  पहला कदम है। यह ग्वालियर ही नहीं वरन देश के लिए एक उत्कृष्ट भवन हिंदी के लिए समर्पित होगा। इस भवन के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक राशि देने का भी संकल्प लिया। 

    इस अवसर पर  केंद्रीय  नागरिक उड्डयन मंत्री  भारत सरकार, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सभा को संबोधित करते हुए  वर्ष 1902 में सिंधिया परिवार द्वारा दिए गए योगदान का उल्लेख किया।  उन्होंने साहित्यिक संस्था  के योगदान के  लिए  आगे भी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

         इस इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा भी संस्था के लिए हर संभव योगदान प्रदान करने व 20 लाख की राशि स्वीकृत करने  का आश्वासन दिया।

       कार्यक्रम स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश  शासन,शिवराज सिंह चौहान ने साहित्य सभा के लिए 7 करोड़ की राशि को  स्वीकृत करने एवं वर्तमान में दो करोड़ की राशि प्रदाय की गई , इसका उल्लेख किया। आगे भी निरंतर हिन्दी साहित्य  भवन के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा  योगदान देते रहेंगे ‌। इसी  क्रम में अनेक गणमान्य जनों द्वारा आर्थिक राशि  प्रदान करने की घोषणा  की गई । भूमि पूजन के उद्बोधन सत्र के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन डॉ कुमार संजीव सभा अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर करुणा सक्सेना ने किया।

           अगले सत्र में मंचासीन बलवंत जानी, ऋषि कुमार शर्मा,  डॉ नीलम राठी आदि ने मंच को संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ  सभा अध्यक्ष व सभासदों में जगदीश तोमर, डॉ कृष्ण मुरारी शर्मा, मुरारी लाल गुप्त गीतेश, कृष्ण कांत शर्मा आदि का शॉल श्रीफल एवं पुष्टाहार से सम्मान किया गया।


     इस अवसर पर डॉ .केशव पांडेय , सुरेंद्र पाल सिंह सिंह कुशवाहा,दीपक कुमार "उद्भव" साहित्यिक  एवं सांस्कृतिक मंच, गीतकार घनश्याम भारती, राजेश शर्मा, मध्य भारतीय हिन्दी  साहित्य  सभा के  वरिष्ठ सभासद विश्वनाथ मित्तल, जगदीश तोमर ,, मुरारी लाल गुप्त "गीतेश", डॉ . कृष्ण मुरारी शर्मा,  कृष्ण कांत शर्मा, सभा अध्यक्ष डॉ. कुमार संजीव, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, डॉ पद्मा शर्मा ,  साहित्य मंत्री  डॉ. मंदाकिनी शर्मा,  प्रचार-प्रसार मंत्री, राम चरण  चिराड़ "रुचिर",  पुस्तकालय मंत्री, डॉ.लोकश तिवारी, सभासद डॉ .सुखदेव मखीजा, मुकुंद पराड़कर , सुरेंद्र तिवारी , आशुतोष शर्मा ,प्रांत महामंत्री, मध्यभारत प्रांत ,अखिल भारतीय साहित्य परिषद, देवेंद्र तिवारी, विष्णु तिवारी , जगदीश गुप्त महामना , , डॉ.कुसुम भदौरिया, डॉ. ज्योत्सना सिंह राजावत, डॉ   वंदना कुशवाह, डॉ वंदना सेन ,उपेंद्र कस्तूरे ,सह मंत्री, मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर एवं अंकित अग्रवाल,  व्याप्ति  उमड़ेकर,डॉक्टर ब्रह्मदत्त श्रीवास्तव, कवि के के पांडे, आशा पांडेय आदि  सहित भारी संख्या में साहित्यकार एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक