उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व*

  • Oct 31, 2022
  • Arimardan Singh Bhadoriya Reporter

news_image

*उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व* 


 *छठ माता की कृपा जिस पर हो वो कभी दुःख में नही रहते है - अनिल शाही* 


पुष्पांजली टुडे -आनन्द शाही


गोपालगंज,भोरे:सिसई बाजार-चार दिन तक वाला छठ महापर्व का आज उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। देश के विभिन्न राज्य जैसे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार, पटना (Patna), झारखंड, दिल्ली, मुंबई (Mumbai) समेत अन्य राज्यों से उगते सूरज को अर्घ्य देने की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

आपको बता दें कि छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार यानी 28 अक्टूबर से हो गई थी। आज छठ पूजा का चौथा दिन यानी इसके समापन का दिन है।


 *क्यों उगते सूरज को अर्घ्य देकर किया जाता है समापन?* 


आपको बता दें कि छठ का पूजा आस्था का प्रतीक है। इसको लेकर ऐसी मान्यता है कि उगते सूर्य देव की पूजा करने से तेज, आरोग्यता और आत्मविशवास की प्राप्ति होती है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य ग्रह को पिता, पूर्वज, सम्मान का कारक माना जाता है। इतना ही नहीं साथ ही छठी माता की अराधना से संतान और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है।


 *नहाय खाय से समापन तक* 


गौरतलब है कि छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय की परंपरा से होती है। उसके बाद खरना का भी विशेष महत्व होता है। इस बार का खरना भी काफी शुभ समय पर पड़ा था। खरना के बाद संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य दिया जाता है। इससे ही छठ के पर्व का समापन होता है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह पर्व पवित्रता का प्रतीक है। आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि 4 दिनों तक चलने वाले इस छठ पूजा में किसी पंडित की भी जरूरत नहीं पड़ती है।


 *बिहार गोपालगंज जिले के नयागांव शाही परिवार धूम धाम से मनाता है छठ जैसी महापर्व*


यह महापर्व धूमधाम से कई बर्षो से माधुरी शाही,अनिल शाही,पूनम शाही,डॉ जय प्रकाश शाही,सरिता शाही,भुवन भास्कर शाही,निधि शाही,रविभास्कर शाही,रंजना शाही,डॉ आनन्द शाही,शिम्पी शाही,पवन शाही,अन्नू शाही,बिजय शाही,शिवम शाही,राजा शाही,राजनंदनी शाही,पंकज शाही,प्रेम प्रकाश शाही मनाते आ रहे है ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक