राज्य शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता बने जनक सिंह रावत

  • Jun 28, 2023
  • Anil Kushwah Buearo Chief

news_image


शिवपुरी । कर्मचारियों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करने वाले प्रदेश एवं देश में पुरानी पेंशन के लिए संघर्षशील अखिल भारतीय पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक देश के 200 विभागों के राष्ट्रीय फेडरेशन नेशनल ज्वाइंट काउंसलिंग फॉर एक्शन (एन. जे.सी.ए.) मै मध्यप्रदेश की ओर से राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य जनक सिंह रावत को राज्य शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है यह नियुक्ति राज्य शिक्षक कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राजीव पाठक की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश नायक जी द्वारा की गई है  प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उम्मीद की गई है जनक सिंह रावत कर्मचारी हित में मध्य प्रदेश राज्य शिक्षक कांग्रेस मैं  कर्मचारियों,अधिकारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे उनकी आवाज को उठाएंगे ऐसी संगठन को अपेक्षा है  जनक सिंह रावत के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर कर्मचारियों द्वारा बधाइयां प्रेषित की गई है बधाई देने वालों में अमरदीप श्रीवास्तव राकेश खरे विनय सिंह रावत सुल्तान आदिवासी गिर्राज शुक्ला बालूराम रावत राजेश सोनी रेणु शर्मा मनोरमा सरैया राम गोपाल ओझा मनोज शर्मा सुरेश रावत कैलाश चंद वर्मा रामजीलाल कदम महावीर मुद्गल हेमंत यादव वीरेंद्र रावत गिर्राज रावत अजय पाठक सुरेश यादव अशोक त्यागी रामनरेश त्यागी रामनरेश दंडोतिया अनूप रावत दिलीप जाटव सलीम खान महेश राजपूत रमेश वर्मा सहित अनेकों कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई है।

news_image
news_image

COMMENTS