गोंडा में छठ पूजा के दौरान झील में डूबा 8 साल का बच्चा, मौत से पसरा मातम

  • Oct 31, 2022
  • Pushpanjali Today

news_image

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में छठ पूजा के दौरान झील में 8 साल का बच्चा डूब गया। पांच घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों ने शव को झील से बरामद कर लिया है।

गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र के अमदही गांव में अष्टावक्र आश्रम के समीप स्थित बरसौत झील के रामघाट पर छठ पूजा के दौरान 8 वर्षीय बच्चा डूब गया। पांच घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों ने शव को झील से बरामद कर लिया है।

घटना सोमवार सुबह 6 बजे छठ पूजा के दौरान रामघाट पर घटी। जब महिलाएं सूर्य भगवान को अर्क देने के लिए झील के किनारे इकट्ठा थी। तभी अचानक सुधांशु गुप्ता 8 वर्ष पुत्र राजेंद्र गुप्ता का पैर फिसल गया। झील गहरी होने के कारण बच्चे का घंटो तक कोई पता नहीं चल सका। पांच घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों ने बच्चे के शव को झील से बरामद किया। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद था फिर भी गोताखोरों की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी।

उत्‍तर प्रदेश में इस बार नगरीय निकाय चुनाव दिसम्बर में चार चरणों में करवाए जाने की तैयारी है। राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार इन चुनावों की मतगणना जनवरी के पहले हफ्ते में होगी। पिछली बार वर्ष 2017 में नवम्बर में चार चरणों में यह चुनाव करवाये गये थे और दो दिसम्बर को मतगणना हुई थी। इस बार चुनाव जनवरी के पहले पखवारे तक सम्पन्न करवाया जाना जरूरी है। अधिकारियों के अनुसार चूंकि इस बार निकाय चुनावों के लिए वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण कार्यक्रम ही एक से 18 नवम्बर तक चलेगा और 18 नवम्बर को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा।

इसके अलावा शहरी निकाय निदेशालय द्वारा परिसीमन, वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी अभी पूरी की जानी है। इसलिए निकाय चुनाव दिसम्बर में ही हो पाएंगे। आयोग द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 31 अक्तूबर को मौजूदा वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। पहली से सात नवम्बर तक इस मौजूदा वोटर लिस्ट में वोटर अपना नाम व अन्य विवरण देख सकेंगे। आठ से 12 नवम्बर के बीच अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। 14 से 17 नवम्बर के बीच दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 18 नवम्बर को अंतिम रूप से तैयार वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक