अभिषेक सोनी भाजपा स्वच्छ भारत अभियान विभाग के सहसंयोजक बनाए गए

  • Jul 05, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा की अनुमति एवं जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ सुरजीत सिंह चौहान ने दमोह जिला संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की जिसमें जिला संयोजक बाल कृष्ण यादव एवं सह संयोजक अभिषेक सोनी, बृजेश पटेल की घोषणा की।

स्वच्छ भारत अभियान विभाग के जिला संयोजक एवं जिला सह संयोजक की घोषणा पर जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख अभियान स्वच्छ भारत अभियान को नए मुकाम पर ले जाएंगे ऐसा विश्वास है, साथ ही सभी जिला पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में राहुल सोनी, हर्ष पटेल, प्रियंक सोनी, नीलेश राठौर, अजय बाल्मीकि, गौरव सोनी, पीयूष असाटी , विपिन राज, भागीरथ पटेल सहित मित्रों ने बधाई दी।

COMMENTS