श्रीमती प्रियंका गांधी ग्वालियर में 21 को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी

  • Jul 06, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image

पुष्पांजली टुडे न्यूज

भिण्ड । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ग्वालियर में एक विशाल जनसभा को 21 जुलाई समय दोपहर 12 बजे संबोधित करेंगी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर कुरैशी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह जानकारी मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह द्वारा दी गई है। ग्वालियर चंबल संभाग व मध्य प्रदेश कांग्रेसजन से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर कुरैशी ने अपील की है,कि ग्रामीण अंचलों,कस्बों,नगरों से कांग्रेसजन,भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा सरकार के खिलाफ होने वाले शंखनाद में भागीदारी सुनिश्चित कर लाखो की संख्या में पहुचें,उन्होंने कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है ।

COMMENTS