8 जुलाई को दिल्ली में जंतर मंतर पर होगा पेंशन के लिए धरना,प्रदर्शन-जनक सिंह रावत

  • Jul 07, 2023
  • Anil Kushwah Buearo Chief

news_image


 जिले से जाएंगे सेंकड़ो कर्मचारी, राज्यों एवं केंद्रीय कर्मचारी होंगे शामिल

शिवपुरी / पुरानी पेंशन के लिए म राज्यों के कर्मचारी एवं केंद्रीय कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं इसी क्रम में 8 जुलाई 2023 को दिल्ली के जंतर मंतर पर अनेक कर्मचारी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन किया जाएगा अखिल भारतीय पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एवं राज्य शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता जनक सिंह रावत द्वारा बताया गया कि पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे अनेक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से मनजीत पटेल के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन किया जाएगा इसमें केंद्रीय कर्मचारियों के अनेक विभागों के संगठन एवं राज्यों के कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से सरकार तक पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करेंगे दिल्ली के समस्त विभागों के कर्मचारी जंतर मंतर पर उपस्थित रहेंगे मध्यप्रदेश से भी संभाग सहित शिवपुरी जिले से सैकड़ों कर्मचारी दिल्ली रवाना होंगे और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन मांग में सहयोगी बनेंगे सभी कर्मचारियों से अपील की गई है दिल्ली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं अपील करने वालों में जनक सिंह रावत सुल्तान आदिवासी राकेश खरे बालूराम रावत विनय सिंह रावत मुकेश रावत कैलाश चंद्र वर्मा संदीप कुलश्रेष्ठ शामिल है

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक