कांग्रेस की मंडलम,सेक्टर एवं बीएलए की बैठक सम्पन्न

  • Jul 14, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

नवनियुक्त ब्लॉक संगठन मंत्रियों को नियुक्त पत्र सौपे गए

भिण्ड । जिला कांग्रेस कार्यालय बीटीआई रोड़ भिण्ड पर जिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक,मंडलम व सेक्टर एवं बीएलए के पदाधिकारियों की कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह की अनुमति पर जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने ब्लाक संगठन मंत्रियों के नियुक्ति पत्र जारी किये। कांग्रेस जिला प्रभारी वासुदेव शर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह की सहमति से एवं जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद की अनुशंसा पर ब्लॉक संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। मंडलम,सेक्टर मार्गदर्शिका पुस्तक वितरण की गई।

जिला संगठन मंत्री ने जिले के 15 ब्लॉकों के ब्लॉक संगठन मंत्री की घोषणा की। श्री अहमद ने बताया कि ब्लॉक संगठन मंत्री, मंडलम व सेक्टर एवं बीएलए के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष से समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

बैठक उपरांत नवनियुक्त ब्लॉक संगठन मंत्रीयो को नियुक्त पत्र सौपकर स्वागत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा ने की एवं समापन कार्यालय प्रभारी योगेश शाक्य ने किया।

नवनियुक्त ब्लॉक संगठन मंत्री विधानसभा अटेर में भारत सिंह जाटव (पावई), देवीसिंह गुर्जर (अटेर),शैलेंद्र सिंह भदौरिया (सुरपुरा), विधानसभा भिण्ड में मनोज जैन (शहर), राघवेंद्र सिंह राजू दौहरे (ग्रामीण), विधानसभा लहार काजी मन्नाव अली (लहार), संजीव पाठक (मिहोना), विधानसभा मेहंगाव राजेंद्र सिंह नरवरिया (गोरमी), रमेश शर्मा ( मेहंगाव पूर्व ), कमलेश सिंह कौरव (मेहंगाव पश्चिम ), सुरेंद्र सिंह चौहान (अमायन) , नबाब सिंह रौन, विधानसभा गोहद अटल माहौर (गोहद) , दिलशाद खान (मौ), शिवम कुशवाह (मालनपुर) नियुक्त किए गये।

बैठक में मुख्य रूप से अनिल भारद्वाज,पंकज त्रिपाठी,नयन सिंह राजावत,प्रदीप जैन गुड्डा,अरविंद बघेल,योगेश शाक्य,किशन प्रताप कटारे,संजय शर्मा,चतुरी सिंह नरवरिया,मुकेश शर्मा, पिंटू शर्मा, संजय भूता,श्रीकृष्ण नरवरिया,दीपू दुबे,प्रहलाद सिंह यादव,हेमराज बघेल,भागीरथ सिंह, साईद खान, इरफान खान सहित लगभग एक सैकड़ा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक