शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरगांव को उत्कृष्ट परिणाम के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया सम्मानित

  • Jul 14, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image



संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 


गरियाबंद दिनांक 13 जुलाई 2023 को जिला पंचायत गरियाबंद सभागृह में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा deo.beo.brcc. और प्राचार्य की ली बैठक  जिसमें सत्र 2022 .23 बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई जिसमें गरियाबंद जिला मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला झरगांव की परिणाम  सबसे बेहतर पाया गया और उसे जिले के सबसे उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देकर A ग्रेड के शाला में रखा गया एवं प्राचार्य अभय कश्यप को सम्मानित किया गया.।

शाला के प्राचार्य श्री अभय कश्यप की अच्छे प्रयास से छात्रों ने उच्च परिणाम हासिल किया और स्कूल के साथ साथ गांव का नाम रोशन किया बता दें कि श्री अभय कश्यप जी जब से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरगांव में आये तब से स्कूल में परिणाम बेहतर ही रहा है प्राचार्य श्री अभय कश्यप जी अच्छे शिक्षा से सभी छात्र छात्राएं बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं और स्कूल एवं गांव के नाम रोशन कर रहे हैं प्राचार्य श्री अभय कश्यप जी के शिक्षा एवं अच्छे प्रयास से  सभी  छात्र छात्राएं अच्छे अंक प्राप्त कर आगे चलकर अपनी मंजिल को हासिल कर पाएंगे ।इस संबंध में स्कूल प्राचार्य अभय कश्यप व शिक्षक कुमुदिनी साहू धनेश्वरी पटेल हेमंत प्रकाश साहू स्कूल में कार्यरत समस्त शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि पर गांव के सभी वरिष्ठ नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ऐसे ही निरंतर कार्य करने को प्रेरित किया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक