टोल प्लाजा, मालनपुर पुलिस व राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की टीम ने संयुक्त रूप से गायों को पहनाए रेडियम पट्टे*

  • Jul 14, 2023
  • Pahalwan Singh Bureau Malanpur

news_image

मालनपुर* /लगातार सड़क पर हादसों के शिकार हो रहे गोवंश  को ध्यान में रखते हुए मालानपुर थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव की पहल पर पीएनसी कंपनी मैनेजर ओम प्रकाश बेनीवाल (स्वामी जी) ने राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की टीम को रेडियम उपलब्ध कराया टीम ने रेडियम को कपड़े की पट्टी में सिलाई करा कर तैयार किया और शुक्रवार को मालनपुर थाना पुलिस टोल प्लाजा अधिकारी कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की टीम ने संयुक्त रूप से हाईवे पर भ्रमण कर रही गायों के गले में रेडियम पट्टी पहनाई ताकि रात्रि कालीन सड़क किनारे बैठी  गायों को हादसे से बचाया जा सके कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई रेडियम पट्टी इतनी चमकीली है कि दूर से ही वाहन चालकों को दिखाई देगीl इस पुनीत कार्य में पशु प्रेमी एवं वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने हिस्सा लिया और गायों के गले में रेडियम पट्टी बांधीl इस पुनीत कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ संतोष यादव, अमित सिंह राठौर प्रोजेक्ट हेड पीएनसी कंपनी, सम्राट अशोक मिश्रा सीनियर इंजीनियर पीएनसी कंपनी, ओमवीर सिंह टोल मैनेजर पीएनसी कंपनी, ओम प्रकाश बेनीवाल (स्वामी जी) टोल मैनेजर पीएनसी कंपनी, राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक रजक, पशु प्रेमी बृजेंद्र पाल बंसल, राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सचिन राजपूत, पंडित गुरु शर्मा बजरंग दल, गौ रक्षक विजय राजपूत के अलावा टोल कर्मचारी ,पुलिस थाना स्टाफ व गौ रक्षकों की टीम सम्मिलित रहो

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक