शासकीय एकीकृत क.मा.वि शिवपुरी में स्कूल चलें हम कार्यक्रम आयोजित

  • Jul 18, 2023
  • Anil Kushwah Buearo Chief

news_image


शिवपुरी- संपूर्ण प्रदेश में संचालित स्कूल चलें हम कार्यक्रम शिवपुरी शहर के शासकीय एकीकृत क.मा.वि शिवपुरी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रप्रकाश सोनी वालंटियर एवं स्व व्यवसायी ने किया। अध्यक्ष द्वारा वाउंडरी एवं शाला भवन का अवलोकन किया। साथ ही समस्त स्टाफ एवं प्रधान अध्यापक द्वारा अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

प्रधान अध्यापक अरविन्द अवस्थी, महेश भार्गव, मो.राशिद, रामदेवी गुप्ता, वंदना डागोर, ममता जैन, सुफिया सयैद, समीना खान एवं वालंटियर चंद्रप्रकाश सोनी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में वालंटियर विशाल जोशी पूर्व सैनिक, अयुव बैग समाजसेवी एवं देवेंद्र समाधिया पत्रकार ने भी सहभागिता की एवं बच्चों का अच्छे पढ़ने हेतु समझाइस की अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी स्टाफ, बच्चों एवं समाज सेवियों को शासन के नियमानुसार 6-14 वर्ष के बालक बालिकाऐं सभी को शाला में दर्ज कराने की समझाइस दी गयी।

इसके साथ ही बच्चों को नियमित शाला आने हेतु प्रेरित किया गया अपने घर के आस पास भी सफाई रखने के अपने विचार रखे। विद्यालय में स्टाफ द्वारा समस्या बताने पर बाउंड्री वाल पर तार फेंसिंग और गली में गैट एवं लाईट डी पी की तार फेंसिंग की भी प्रस्ताव भेजने को कहा गया।

इस कार्यक्रम में फोजी विशाल जोशी द्वारा देश सेवा के लिये भर्ती होकर ईमानदारी से काम करने हेतु समझाइश दी गई। साथ ही अपने पब्लिक सम्मान का उन्होंने उल्लेख किया, इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अरविंद अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विद्यालय परिवार ने महेश भार्गव एवं मो.राशिद का विशेष सहयोग रहा।

COMMENTS