राकेश कुमार प्रजापति को मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया,लोगो ने व्यक्त की शुभकामनाएं

  • Jul 19, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संघ लगातार जन बल में वृद्धि करते हुए प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के नंबर वन संघ के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है इसी कार्यक्रम में गुनौर ब्लॉक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन के समर्पित सदस्य राकेश कुमार प्रजापति प्राथमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला एल्हा वर्तमान सह समन्वयक साक्षरता मिशन जन शिक्षा केंद्र श्यामारडाडा  संकुल गुनौर जिला पन्ना (प्रौढ़ शिक्षा )को प्रदेश स्तरीय टीम के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष शारदा राय की अनुशंसा पर ब्लॉक अध्यक्ष गुनौर की जिम्मेदारी दी गई है लगातार अपनी सक्रिय उपस्थिति से संगठन को बल देने वाले राकेश कुमार प्रजापति को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यही पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है जिसे मैं तन मन धन से समर्पित होकर निभाने का प्रयास करूंगा ।

वही ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर राकेश कुमार प्रजापति को साथियों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें विभिन्न माध्यमों से बधाई प्रेषित की गई अग्रिम जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई।

COMMENTS