प्रियंका गांधी के ग्वालियर आने से कोई असर नहीं पड़ेगा सरोज जोशी

  • Jul 19, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भिण्ड । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सरोज जोशी ने कहा कि 21 जुलाई को ग्वालियर में श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की जो सभा होने जा रही है। ग्वालियर चंबल संभाग मैं इस रैली का जनता पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में भी ताबड़तोड़ रैलियां की थी उसके बावजूद भी यूपी की जनता ने कांग्रेस पार्टी को बुरी तरीके से नाकारा था इसी तरीके से चंबल संभाग में प्रियंका गांधी का कोई असर नहीं पड़ने वाला है,मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को बहुत अच्छे से समझ चुकी है कि कांग्रेस छलावे की राजनीति करती है मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,केंद्रीय उड़ान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के लिए जो चुनावी महासमर में एकजुट होकर अपने-अपने बूथ केंद्रों पर कमरकस का तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जो महिलाओं की बात करती हैं मैं उनसे पूछना चाहती हूं, कि कर्नाटक मे हिंदुत्व की आवाज को क्यों दबाया जा रहा है। जो भाजपा सरकार में गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाकर कानून बनाया गया था उसे कांग्रेस की सरकार ने हटाकर गौ हत्यारों को संरक्षण देकर आतंकी जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे रही है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक