कोमल बने शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष

  • Jul 19, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार करते हुए दमोह विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन की अनुशंसा पर युवा कोमल अहिरवार को शहर ब्लाक कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनीत होने पर मंजू वीरेन्द्र राय अध्यक्ष नगर पालिका दमोह, तेजीराम रोहित, सतीश जैन, कमलेश उपाध्याय, भगवानदास चौधरी, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, मंजीत यादव,निधि श्रीवास्तव, आशीष पटेल, प्रफुंल्ल श्रीवास्वत, अजय सरवरिया, शमीम कुरैशी, फारूख खान, राजू पांडे, पुरूषोत्तम कुशवाहा, नगर के समस्त कांग्रेसी पार्षदों प्रकोष्ठो विभागो मंडलम सेक्टरा के पदाधिकारीयों ने बधाई दी है। साथ ही जिला कांगेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन ने बताया कि उनकी स्वागत रैली दिनांक 23 जुलाई 2023 रविवार को दोपहर 12 बजे नगर के समस्त कांग्रेसजनों के साथ जिला काग्रेस कार्यालय से होकर बस स्टैन्ड घंटाघर होते हुए अम्बेडकर चौक पर समापन होगा।

COMMENTS