30 जुलाई को प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगा कुशवाहा समाज का महाकुंभ

  • Jul 25, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

दमोह । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में 30 जुलाई 2023 को भेल दशहरा मैदान गोविंदपुरा थाने के सामने भोपाल में कुशवाहा महाकुंभ का आयोजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सरकार से कुशवाहा करेंगे एवं विशेष अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी वर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ग्वालियर, महासभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा जी ललितपुर, महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा इंदौर, महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल सागर ,युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुशवाहा ग्वालियर, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा मेवाड़ी, बीज एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमार सिंह कुशवाहा सहित अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के समस्त पदाधिकारी कुशवाहा महाकुंभ में शामिल होंगे ।

कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा विदिशा ने कुशवाहा महाकुंभ की तैयारियों को लेकर गुलाब उद्यान भोपाल में 23 जुलाई 2023 को कामकाजी बैठक का आयोजन किया जिसमें मध्य प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए । बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री भारत सिंह कुशवाहा ने समाज जनों से आह्वान करते हुए कहा कि समाज के इस कार्यक्रम में सभी कुशवाहा बंधु अपने अपने क्षेत्रों से सामाजिक बंधुओं को लेकर महाकुंभ में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं । महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल ने 14 मई 2023 को सागर संभाग में आयोजित हुए महासभा के संभागीय सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा कुशवाहा कल्याण बोर्ड के गठन किए जाने पर उनका आभार जताया और समाज जन से आग्रह किया की 30 जुलाई को समाज के सभी बंधु कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का नागरिक अभिनंदन करेंगे , कुशवाहा समाज के इस महाकुंभ में समाज के सभी जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य ,सभापति, जनपद सदस्य ,सरपंच, नगरीय निकायों के नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद ,एल्डरमैन, एवं कुशवाहा समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी इस महाकुंभ में सादर आमंत्रित हैं।महाकुंभ के पूर्व आयोजित इस कामकाजी बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे और कार्यक्रम में अपने क्षेत्रों से कम से कम 100 निजी वाहनों से विशाल रैली के साथ कुशवाहा बंधुओं को लेकर महाकुंभ में शामिल होने का दोनों हाथ उठाकर संकल्प लिया ।बैठक में संभाग प्रभारीओ की नियुक्ति की गई  ‌एवं कार्यों का विभाजन किया गया । बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री हरिशंकर कुशवाहा गाडरवारा एवं दिलीप कुशवाहा राजगढ़ ने किया । बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक राम विश्वास कुशवाहा भोपाल,महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कुशवाहा, युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कुशवाहा जबलपुर, कर्मचारी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम कुशवाहा सुजालपुर,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डूंगर सिंह कुशवाहा खिचलीपुर, संतोष कुशवाहा सतना,प्रभात कुशवाहा गाडरवारा ,राजेश कुशवाहा हरदा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजमल कुशवाहा भोपाल,शिवशंकर कुशवाहा भोपाल ,संतोष कुशवाहा बीना, , प्रवेश कुशवाहा भोपाल, चंद्रेश कुशवाहा भोपाल, भोपाल जिले के पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुशवाहा,श्रीमती उषा कुशवाहा छतरपुर, श्रीमती द्रौपदी कुशवाहा छतरपुर, युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री शिवशंकर कुशवाहा दमोह, नर्मदा पुरम से संभागीय अध्यक्ष रमेश मौर्य, टीकमगढ़ से आनंद कुशवाहा, पहलवान कुशवाहा गुना, सागर जिले से जिला अध्यक्ष कैप्टन राजकुमार पटेल जिला उपाध्यक्ष राहुल कुशवाहा लंबरदार , जिला महामंत्री श्याम कुशवाहा पीपरा, सोशल मीडिया प्रभारी नरेश कुशवाहा खेजरा, बीना तहसील के अध्यक्ष नंदराम कुशवाहा, महिला महासभा की प्रदेश मंत्री शांति बाई कुशवाहा, विनोद कुशवाहा इटारसी शिक्षकों कुशवाहा बंधु शामिल हुए।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक