पंडित मनु मिश्रा के नेतृत्व में भरवाये नारी सम्मान योजना के आवेदन

  • Jul 26, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

बजरिया वार्ड नंबर 8 में लगाया शिविर

दमोह। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा के नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ की महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजनाके अंतर्गत बजरिया वार्ड नंबर 8में नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाये गये।जिला शहर अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा ने कहा कमलनाथ सरकार बनते हीं 100  यूनिट बिजली माफ,500 रूपये में गैस टंकी और 1500 रूपए बैंक खाते में आएंगे, साथ ही उन्होंने बजरिया वार्ड नंबर 8 में श्मशान घाट के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिलाओं के नारी सम्मान योजना के आवेदन भरने का कार्य भी उनके द्वारा किया गया,उन्होंने लगभग 300 महिलाओं के फॉर्म कैंप लगवा कर भरे, जिसमें सबसे पहले वार्ड में स्टीकर लगने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, जिला कांग्रेस के महामंत्री समीम कुरेशी, शेरू कछवाहा, खिल्लू ठाकुर, पिंकी खरारे, शबाना, जरीना, मुन्ना वंशकार आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओ कि उपस्थिति रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक