सतना। नियम क़ानून को रौद कर सरकारी राशि डकार रहा जनपद सीईओ

  • Jul 26, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image

✍️ विवेक तिवारी संभागीय ब्यूरो

सतना- जिले का सबसे चर्चित जनपद रामपुर बाघेलान का सीईओ अशोक तिवारी कंबल ओढ़कर घी पी रहा है। सीईओ अशोक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर जमकर मनमानी और भ्रष्टाचार ग्राम पंचायतों में करवा रहा है और पंचायत सचिवों से निर्धारित परसेंटेज के आधार पर रकम वसूल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले सीईओं का तबादला होना लगभग सुनिश्चित है जिससे चलते अशोक तिवारी बड़ी तेजी से धन वसूली में जुटा हुआ है। अशोक तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का संरक्षण भी है तथा उसे जनपद अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह की अभिज्ञता का भी अंदाजा है क्योकि सीईओ भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार करवा रहा और जनपद अध्यक्ष मामले से बेखबर है। रामपुर बाघेलान जनपद मे 97 ग्राम पंचायत है, ऐसा कोई भी ग्राम पंचायत नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार की गंध न आ रही हो। भ्रष्टाचार की जांच पड़ताल करने वाला जनपद सीईओ खुद भ्रष्टाचारियों का संरक्षण दाता है। सीईओ के चहेते कई सचिव, रोजगार सहायक दो पीसीओ वसूली के लिए ही जाने जाते है जिनसे अशोक तिवारी ग्राम पंचायतों से मोटी रकम वसूलवा रहा है। रामपुर बाघेलान जनपद अध्यक्ष किसी भी इंजीनियर को ले जाकर किसी भी ग्राम पंचायत का मूल्यांकन कराएं तो सच्चाई आईने की तरह होंगी परंतु जनपद अध्यक्ष को  इतनी फुर्सत ही नहीं है। वही दूसरी ओर सीईओ, जनपद अध्यक्ष को गुमराह कर बड़ा गड़बड़झाला कर रहा है, राजा हरिश्चंद्र के परिवार से ताल्लुक रखने का दावा करने वाला जनपद सीईओ अशोक तिवारी भ्रष्टाचार का बड़ा खिलाडी है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक