विधानसभा विन्द्रानवागढ़ के स्थानीय समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन देवभोग में

  • Jul 27, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image

संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा होंगे

देवभोग -- प्रदेश भाजपा के आह्वान पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा की स्थानीय समस्याओं और भुपेश सरकार की नाकामी को लेकर 28 जुलाई शुक्रवार को प्रदर्शन किया जाएगा क्षेत्र में विद्यमान मूलभूत समस्याओं बेलाट नदी में पुल निर्माण, स्कूलों में शिक्षक की कमी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की कमी,देवभोग नगर पंचायत की घोषणा को पूरी करने,इंदागांव में उपतहसील घोषणा पूरी, अवैध शराब एवं रेत खदान बंद करने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

उक्त प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा मुख्य वक्ता होंगे।

प्रदर्शन में स्थानीय विधायक डमरूधर पुजारी,पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी,वरिष्ठ नेता रामरतन मांझी,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन ध्रुवा,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक,जिला महामंत्री व्दय अनिल चंद्राकर,पुनीतराम सिन्हा सहित अनेक दिग्गज नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे,धरना प्रदर्शन में विधानसभा के देवभोग,झाखरपारा,गोहरापदर,मैनपुर,गरियाबंद,छुरा मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता होगें शामिल

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक