शिवेन्द्र शुक्ला बने भारतीय जनता युवा मोर्चा रीवा के ज़िला अध्यक्ष

  • Jul 28, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image

✍️ शिवम तिवारी ब्यूरो चीफ रीवा 

तत्कालीन ज़िला अध्यक्ष विकास मिश्रा को बनाया गया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य

रीवा। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा आए दिन संगठन में बदलाव कर रही है इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष विकास मिश्रा को हटाकर शिवेंद्र शुक्ला को रीवा जिले का नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बनाया गया है वहीं विकास मिश्रा को ज़िला अध्यक्ष से हटा कर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रुप में रख दिया गया है वहीं शिवेन्द्र शुक्ला के जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा भाजपा नेता रितेश मिश्रा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रविराज विश्वकर्मा सहित जिले के सभी भाजपा के मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र शुक्ला को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

COMMENTS