➡️समरसता यात्रा रीवा से चल कर सतना जिले में पहुँची

  • Jul 31, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image


 राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की तादाद में उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के जयकारे और महिलाओं ने कलश दिखाकर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर रीवा से चल कर आये पूर्व मंत्री और रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने सिर पर धारण की हुई चरण पादुका राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल को सौंपी, अमरपाटन के पंचायत प्रतिनिधियों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। इस मौके पर एसडीएम अमरपाटन आरती यादव, एसडीएम रामपुर बघेलान आर एन खरे, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डा राजेश तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ ओपी अस्थाना, अशोक तिवारी भी उपस्थित रहे।ढोल नगाड़े के साथ समरसता यात्रा अमरपाटन के लिए रवाना हुई।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक