➡️ कलेक्टर प्रतिभा पाल ने राजस्व अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

  • Aug 02, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image



रीवा।  शासन के आदेशों के अनुसार जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया तथा उनके स्थान पर 6 राजस्व अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नव पदस्थ राजस्व अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन के आदेश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार मेहता डिप्टी कलेक्टर को अनुभाग हनुमना, बृजेन्द्र कुमार पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर को अनुभाग मऊगंज, संजय कुमार संयुक्त कलेक्टर को अनुभाग गुढ़ का अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) प्रभार दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले को सामान्य निर्वाचन तथा स्थानीय निर्वाचन का उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा को कलेक्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार पाण्डेय के प्रभार की सभी शाखाओं का प्रभार दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। डिप्टी कलेक्टर अनुराग तिवारी अनुभाग हुजूर तथा सुश्री भारती मेरावी अनुभाग सिरमौर के एसडीएम के रूप में पूर्ववत कार्य करते रहेंगे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक