➡️रीवा पॉलिटेक्निक कालेज में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

  • Aug 02, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image


रीवा।  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अहमद रजा के निर्देशन में पॉलिटेक्निक कालेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पुलिस महिला प्रकोष्ठ के अभिमन्यु अभियान तथा वेनिसन हेÏल्पग सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। 


शिविर में डीएसपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने महिलाओं और युवाओं को अभिमन्यु अभियान व नशा उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो, मौलिक कत्र्तव्य एवं मौलिक अधिकार तथा नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया और समाधान आपके द्वार की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने महिला कानून के बारे में जानकारी दी। बेनिसन हेÏल्पग सोसायटी की कुमारी श्रेयसा शुक्ला और पारूल द्विवेदी ने महिला अधिकारों के बारे में बताया। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कालेज की संचालिका निशा पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। शिविर में छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक उपस्थित थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक