➡️खंधों कुंड में डूबे युवक का 32 घंटे बाद शव बरामद, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था युवक

  • Aug 05, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image


रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत खंधों कुंड में डूबे युवक की लाश बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि 32 घंटे बाद SDRF को सफलता मिली है। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। कुंड के पास पहाड़ का पानी तेजी से उतरा। तभी युवक छलांग लगाकर नहाने लगा। इसी बीच तेज धार बहा ले गई।
दोस्तों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब गुरुवार की दोपहर से रेक्स्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिर भी सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को दिनभर SDRF के जवान व होमगार्ड के गोताखोर खोजते रहे। अंतत: शाम 6 बजे कांटे में लाश फंसी है। बाहर निकालकर परिजनों की मौजूदगी में पीएम पंचनामा कराया गया है। गोविंदगढ़ थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि आदर्श गुप्ता पुत्र बृजनंदन गुप्ता 20 वर्ष निवासी पाण्डेय टोला थाना सिटी कोतवाली गुरुवार की सुबह 10 बजे तीन अन्य दोस्तों के साथ खंधों कुंड पिकनिक मनाने पहुंचा। वहां सभी दोस्त आपस में मस्ती कर नहा रहे थे। इसी बीच आदर्श गुप्ता ने कुंड में छलांग लगा दी। देखते ही देखते डूब गया। इस घटना को मंदिर के पुजारियों सहित कई लोगों ने देखा है।

शनिवार को हुआ पीएम
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम हो जाने के कारण पीएम की कार्रवाई नहीं हो पाई थी। ऐसे में गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मर्चुरी में शव को रखवा दिया गया था। शनिवार को चिकित्सकों ने पोस्ट मार्टम किया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब दोस्तों से बयान लेकर आगे की कार्रवाई हो रही है

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक