➡️पूर्व मंत्री तथा कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

  • Aug 08, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image




रीवा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान जनदर्शन कार्यक्रम तथा एसएएफ मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के लिए जोर-शोर से तैयारियाँ की जा रही हैं। पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कालेज चौराहा, विवेकानंद पार्क, शिल्पी प्लाजा बाजार, अस्पताल चौराहा तथा एसएएफ मैदान में मुख्य समारोह स्थल का भ्रमण करके तैयारियों का जायजा लिया। पूर्व मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का जनदर्शन कार्यक्रम में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने पूरे विन्ध्य के साथ रीवा के विकास के लिए कई अनुपम सौगातें दी हैं। इन सौगातों के लिए हम सब मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, डॉ अजय सिंह, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक