➡️सतना। भाजपा अटल बिहारी बाजपेई मंडल की कामकाजी बैठक जिला कार्यालय में हुई संपन्न*

  • Aug 09, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image



➡️ 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके मतदाताओं का नाम जोड़ने में सहयोग करें पदाधिकारी रमाकांत गौतम


 ➡️मतदाता सूची से छूटे हुए नाम को प्रविष्टि करवाना चाहिए राम बेटा पांडे


सतना 

भाजपा शीर्ष संगठन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार भाजपा अटल बिहारी बाजपेई मंडल जिला सतना के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल पदाधिकारियों,

शक्ति केंद्रों , बूथ समितियों, त्रिदेव, पंच परमेश्वर एवं बीएलए 2  की मंडल कामकाजी बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय भरहुत नगर सतना में किया गया। 

मंचासीन अतिथि भाजपा सतना विधानसभा चुनाव संयोजक बृजमोहन पांडे जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष प्रियंक त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि के रुप में अटल बिहारी वाजपेई मंडल के प्रभारी राम बेटा पांडे जी एवं भाजपा जिला कार्यालय मंत्री रमाकांत गौतम जी ने सर्वप्रथम पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

  मंडल अध्यक्ष प्रियंक त्रिपाठी ने कहा कि इस समय मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। 

   सतना विधानसभा संयोजक बृजमोहन पांडे जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी त्याग और बलिदान से निकली हुई पार्टी है। 

    युद्ध का मैदान सज गया है सभी कार्यकर्ता प्राण प्राण से जुड़ जाएं और अपने बूथ को मजबूत करें। 

     जिला कार्यालय मंत्री रमाकांत गौतम ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण भूमिका इस दौरान बीएलए 2 की है अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। 

     18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने में सहयोग करें। 

     मंडल प्रभारी राम बेटा पांडे ने कहा कि सभी मंडल पदाधिकारियों को अपने अपने प्रभार वाले शक्ति केंद्रों में प्रवास कर मतदाता सूची में छूटे हुए नामों को प्रविष्ट करवाना चाहिए जो मतदाता अपने बूथ से अन्यत्र निवास कर रहे हैं उनके नाम को विच्छेद करवाकर अन्य बूथों में जोड़ने का कार्य करना चाहिए। 

    *बैठक का सफल संचालन मंडल के महामंत्री राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में मंडल के महामंत्री बालमुकुंद भारती ने आभार व्यक्त किया।* 


 *इनकी रही उपस्थिति* 

रीता शर्मा आलोक गौतम पंकज त्रिपाठी रामकृष्ण पयासी नारायण तिवारी संतोष सेन शुभम यादव ऋषि सिंह चंदेल अभिषेक चतुर्वेदी बृजेश कुमार शुक्ला शैलेश शास्त्री बलराम दहिया शिवम सिंह बघेल नितिन त्रिपाठी अखंड प्रताप सिंह राजेश गुप्ता रामेश्वर तिवारी पंचम लाल सोनी मिथिलेश त्रिपाठी केदार शुक्ला बाल्मीकि मल्लाह सुबोध मिश्रा मनोज सिंह राजेश सिंह गणेश प्रसाद मिश्र मनोज मिश्रा अरुण चतुर्वेदी श्रीकांत त्रिपाठी घनश्याम सोनी दिलीप कुमार पांडे एवं भारतीय जनता पार्टी अटल बिहारी वाजपेई मंडल के  पार्टी के दायित्ववान पदाधिकारियों शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्रों बूथ समितियों पंच परमेश्वर त्रिदेव संयोजक सहसंयोजक  बीएलए 2 श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक