आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

  • Aug 11, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

आपदा प्रबंधन संस्थान की टीम ने जिले के इंजीनियरों को दी जानकारी

आपदा प्रबंधन विषय पर जिले में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें शिवपुरी जिले में विभिन्न विभागों में पदस्थ इंजीनियरों को जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण का संचालन आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल और जिला प्रशासन के समन्वय से किया जा रहा है। संस्थान के संयुक्त संचालक डॉ जॉर्ज  व्ही जोसेफ के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि आज की आपदा केवल प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि यह मानवीय गतिविधियों का प्रतिफल है। आपदा प्रबंधन आकाशीय बिजली, समुदाय आधारित प्रबंधन, बाढ़ और भूकंप आपदा प्रबंधन आदि विषयों पर चर्चा की गई।

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी प्रशिक्षण में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि आज के समय में आपदा प्रबंधन एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। किसी भी निर्माण में इसकी तकनीकी और बेहतर जानकारी होना जरूरी है। तभी हम आगे के लिए सुरक्षित निर्माण पर ध्यान दे पाएंगे। बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री धर्मेंद्र यादव

सहित विभिन्न निर्माण कार्य विभागों में पदस्थ कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपन्यत्री इस प्रशिक्षण में शामिल हुए।

जिले में यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया है। इसके तहत 11 और 12 अगस्त को जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं को जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक